फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुराने अस्पताल में आधी-अधूरी ओपीडी, खमरिया पट्टी में जांच के लिए भटके मरीज

विज्ञापन
पीएचसी पुराना अस्पताल से चिकित्सक नदारत। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जन आरोग्य मेले में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को पुराना अस्पताल में दोपहर बाद चिकित्सक के कुछ देर नदारद रहने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। वहीं अधिकतर केंद्रों पर जांच की सुविधा न मिलने से मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल में दिन में करीब एक बजे चिकित्सक डॉ. अर्चना नदारद मिलीं। चिकित्सक न होने से मरीज इंतजार करने के लिए मजबूर हुए। वहीं लैब टेक्नीशियन की डयूटी न होने से मरीजों की जांच भी नहीं हो सकीं।
पीएचसी बागगुलशेरखां में चिकित्सक डॉ. शफीक हसन अंसारी ने 30 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया। केंद्र पर स्टाफ नर्स ने महिलाओं का टीकाकरण किया। फार्मासिस्ट ने मरीजों को दवाएं बांटीं। केंद्र पर लैब टेक्नीशियन न होने से जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पीएचसी जोशी टोला में डॉ. ओपी मौर्य ने 45 मरीजों को परामर्श दिया। यहां फार्मासिस्ट की मूल तैनाती न होने के चलते वार्ड बॉय ने मरीजों को दवाएं बांटी। एएनएम के डयूटी से पहले ही चले जाने की बात सामने आई।


नहीं हुई जांच, स्टाफ नर्स ने बांटी दवा
बरखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पट्टी पर जन आरोग्य मेले में चिकित्सक शृंखला मिश्रा ने मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट की गैरमौजूदगी में स्टाफ नर्स ने दवा दी। लैब टेक्नीशियन की मौजूदगी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पाईं। संवाद


महिला चिकित्सकों की कमी खली
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉक्टर सविता विद्यार्थी ने 43 मरीज देखे और फार्मासिस्ट अमित सिंह ने दवाएं बांटीं। खांडेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला डॉक्टर की मौजूद नहीं मिलीं तो शिवपुरी नवदिया और चुर्रा सकतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में भी महिला डॉक्टर की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। संवाद

नगरीय पीएचसी पर पहुंचे 42 मरीज

पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दिन में तीन बजे तक 42 मरीज पहुंचे। डॉ. हरमनप्रीत सिंह ने मरीजों को देखा और परामर्श दिया। एलटी जगदीश मल्ल ने चिकित्सक की सलाह पर कुछ मरीजों की मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि की जांच की। संवाद
विज्ञापन


चिकित्सक अगर ओपीडी छोड़कर कहीं चलीं गए तो जांच कराई जाएगी। जन आरोग्य मेले के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।
- डॉ. आलोक कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी

पीएचसी पुराना अस्पताल से चिकित्सक नदारत। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें