फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से घरों में बिजली उपकरण फुंके

Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली विभाग की लापरवाही सिमरिया अनूप गांव के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। शनिवार रात अचानक हाईवोल्टेज होने पर बिजली के तारों में आग लग गई। इससे घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। इसमें दो ग्रामीण झुलस गए। प्रधान ने हादसे की सूचना विभागीय अफसरों को देकर पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। शनिवार रात करीब 11 बजे सुनगढ़ी क्षेत्र के सिमरिया अनूप गांव में अचानक हाईवोल्टेज होने से घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंकने लगे। गांव से गुजर रही विद्युत लाइनें स्पार्किंग के बाद टूट कर गिर गई। इससे वहीं के सियाराम, हरपाल के मकान में रखे टीवी, फ्रिज, बल्व, पंखे आदि फुंक गए। लोग कुछ समझ पाते कि आसपास अन्य मकानों में उपकरण फुंकने लगे। इससे अफरा तफरी मच गई। लोग घरों के बाहर निकले और बच्चों व परिवारीजनों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कई ग्रामीणों ने विद्युत उपकरणों को घर के बाहर फेंक दिया। वहां के बाबूराम और लक्ष्मन आग बुझाने के दौरान झुलस गए। बिजली जाने पर लोगों को राहत की सांस ली। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई, जिस पर करंट बंद किया गया। दूसरे दिन रविवार को प्रधान जसपाल सिंह ने हादसे को लेकर एक्सईएन से शिकायत कर मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन


पूर्व में भी हाईवोल्टेज आने पर द्वारिका प्रसाद समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। हाईवोल्टेज आने पर वे उपकरण भी फुंक गए, जिनके स्विच बंद थे। दो लोग घायल हुए है। लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। 
जसपाल सिंह, ग्राम प्रधान 
हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। हाईवोल्टेज आने पर उपकरण फुंकने की बात प्रकाश में आई है। विभागीय टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। इसका जल्द सुधार कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रणजीत चौधरी, एक्सईएन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें