फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में हुआ मंगल, चूका बीच पहुंचे 667 पर्यटक

Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
जंगल में हुआ मंगल, चूका बीच पहुंचे 667 पर्यटक
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन टाइगर रिजर्व का चूका बीच व अन्य पिकनिक प्वाइंट पर्यटकों से आबाद रहा। चूका बीच देखने के लिए करीब 667 पर्यटक पहुंचे। वन महकमे ने पूरे दिन में 1.13 लाख रुपये की कमाई की। टाइगर रिजर्व फारेस्ट का इको टूरिज्म स्पाट चूका बीच जिले का एकमात्र पिकनिक स्पाट है। नए साल के चलते यहां एक दो दिन पहले से ही पर्यटकों के पहुंचने के सिलसिला शुरू हो गया था। नए साल के पहले दिन यानि रविवार को सुबह से ही चहल पहल शुरू हो गई। कारों व बसों के जरिए पर्यटक यहां पहुंचे। वन महकमे के आंकड़ों के मुताबिक शाम तक यहां 129 कार व दो मिनी बस के जरिए करीब 667 पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने चूका बीच में बनी थारू हट, बैम्बू हट, अरण्य कुटी समेत टावरों पर चढ़कर शारदा सागर डैम की प्राकृतिक छटा के दीदार किए। हालांकि नए साल के चलते यहां सभी हट बुक रहीं। बाइफरकेशन में भी पर्यटकों की खासी तादाद देखी गई। इन सभी पर्यटक स्थलों पर सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। चूका बीच पर एसपी सभाराज ने भी परिवार के साथ पहुंचकर नए साल का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें