फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक को सांप ने डसा, परिजनों ने देसी उपचार में गंवाया समय, चली गई जान

Tue, 29 Oct 2024 10:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में झाड़-फूंक और देसी उपचार के चक्कर में एक युवक का जान चली गई। युवक को सांप ने डस लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक कराते रहे। जब हालत बिगड़ी तब अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजन दो दिन तक युवक का उपचार कराते रहे। रविवार को हालत बिगड़ने उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी बुद्धसेन ने बताया कि 26 अक्तूबर को उसका पुत्र मुनेंद्र पाल सिंह (21) शाम के समय शौच करने के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गया था। इस दौरान अचानक उसे सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसे घर लाए।

बरेली ले जाते समय तोड़ा दम 
परिजन उसे देसी उपचार के लिए पतरसिया गांव लेकर पहुंचे। उपचार के बाद घर ले आए। रविवार को उसकी हालत फिर बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। सोमवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक चार भाई और बहनों में तीसरे नंबर का था।

Trending Videos
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें, पीड़ित को एंबुलेंस की जरिये अस्पताल लेकर पहुंचें।
- सांप दिल के नीचे वाले हिस्से में डसे तो तुरंत उस व्यक्ति को लिटा दें।
- जहर फैलने से रोकने के लिए उस व्यक्ति को शांत रखें।
- घाव के आसपास कोई ज्वैलरी, धागा बंधा है तो तुरंत खोलकर हटा दें।

चिकित्सक की सलाह
जिला अस्पताल के सीएमएस व वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि अगर किसी को सांप डसता है तो डसने वाले हिस्से को ज्यादा न हिलाएं। झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ते हुए अस्पताल में ही उपचार कराएं। घटनाओं को देखते हुए सीएचसी, पीएचसी पर अब एंटी स्नैक वीनम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें