फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पिता की बुआ निकली चोर, आधी रात घर में घुसकर तीन दिन की बेटी को चुरा ले गई; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गांव गोवल पतीपुरा से चोरी हुई तीन दिन की बच्ची को पुलिस ने दूसरे गांव से बरामद कर लिया। बच्ची को पिता की सगी बुआ चुरा ले गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल पतिपुरा से चोरी हुई तीन दिन की नवजात बच्ची को गांव पटनिया में एक घर से बरामद कर लिया गया है। नवजात को उसकी रिश्ते की दादी (पिता की सगी बुआ) ने चोरी किया था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गांव गोवलपतीपुरा निवासी अजय ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी तीन दिन की पुत्री को रात को सोते समय कोई उठाकर ले गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार शाम को पुलिस ने नवजात को बरामद कर लिया।

इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि गोवलपतीपुरा में ही रहने वाली अजय की बुआ नन्ही देवी ने 22 दिसंबर की रात में नवजात चोरी किया था। नवजात को रात में ही क्षेत्र के गांव पटनिया में एक घर में पहुंचा दिया गया था। इसके बाद नन्ही देवी अपने गांव लौट आई थी। इससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ। इसके बाद अजय के घर में आकर दुख जताने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती बरतने पर उगली सच्चाई 
पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार की शाम को नन्ही देवी को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की। तब नन्ही देवी ने सच्चाई उगल दी। पुलिस ने नन्ही देवी की निशान देही पर गांव पटनिया जाकर संबंधित घर से नवजात को बरामद कर लिया। जिस घर से बालिका बरामद हुई है उस घर के दो सदस्यों को भी पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। 

महिला ने पुलिस को बताया कि घर की एक तरफ की दीवार काफी छोटी है। रात में वहीं से अंदर घुसकर नवजात को चुरा ले गई। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नन्ही देवी ने कहीं नवजात का सौदा तो नहीं कर लिया था। पुलिस ने नवजात को अजय की सुपुर्दगी में दे दिया है। पुलिस का कहना है कि पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में आरोपी को नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें