फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़पे

Tue, 20 Jan 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में प्लॉट बेचने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़प लिए गए। पदारथपुर निवासी अफजल ने डीआईजी अजय कुमार साहनी को बताया कि उनके पिता की जान-पहचान ठिरिया निजावत खां निवासी जमील अहमद से है। जमील ने अपने भिंडौलिया स्थित खेत में वर्ष 2023 में प्लॉट काटे थे। अफजल ने 175 और 300 वर्गगज के प्लॉट खरीदने के लिए चार लाख रुपये जमील को दिए। एग्रीमेंट भी कराया गया। समय पूरा होने पर जमीन का बैनामा करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

2,500 रुपये प्रति वर्गगज के हिसाब से एग्रीमेंट करने के बाद जमील 4,000 रुपये प्रति वर्गगज कीमत मांगने लगा। 25 फरवरी 2024 को अफजल अपने पिता के साथ प्लॉट पर गए। वहां जमील, उसके पुत्र नवी रजा, मुस्तफा रजा और महमूद ने उनकी पिटाई की। इसके बाद समझौते में चेक दिया जो बाउंस हो गया। बिथरी इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें