पूरनपुर सीएचसी में बेहोशी की हालत में भर्ती किया गया युवक। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। मजदूरी करने लखनऊ गया युवक दूसरे दिन बेहोशी की हालत में वापस अपने घर पहुंचा। युवक के दो बैग और 10 हजार रुपये की नकदी उसके पास नहीं थी। बेहोशी की हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक उसे होश नहीं आया था।
मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी मोहम्मद कमर ने बताया कि उसका भाई जीशान (24) बुधवार की शाम को मजदूरी करने के लिए लखनऊ जाने की जानकारी देकर घर से दो बैग और 10 हजार रुपये लेकर निकला था। शाम सात बजे लखनऊ जाने वाली बस में पूरनपुर से सवार हुआ। बस पर सवार होने के बाद उसने अपने साले हिमाचल में रहकर मजदूरी कर रहे विशाल से वीडियो कॉल कर बात की।
आधीरात को जीशान का फोन लगाने पर नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे जीशान बेहोशी की हालत में घर पहुंचा। उसके पास उसके दोनों बैग और 10 हजार रुपये की नकदी थी। जो घर पहुंचने पर नहीं थी। बैग, नकदी और घटना के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दे पाया। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे तक जीशान बेहोशी की हालत में था।
दो हजार रुपये, मोबाइल चोरी
पूरनपुर। मोहम्मद कमर के घर में घुसे चोरों ने उसकी पैंट की जेब से दो हजार रुपये की नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया। कमर ने बताया कि बुधवार देररात तक भाई का फोन न मिलने पर जागता रहा। सुबह आंख खुलने पर उसकी पैंट की जेब से दो हजार रुपये की नकदी और मोबाइल गायब मिला। उन्होंने बताया कि उसके घर के मुख्य दरवाजे पर किबाड़ नहीं लगी है। टाट का फट्टा टंगा है। चोर फट्टा हटाकर घर में घुसे है।