दरोगा का गला दबाया
उक्त लोगों ने पुलिसकर्मियों से गाली गलौज की। टीम प्रभारी दरोगा अनुज कुमार को जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस टीम ने उन तीनों लोगों पर बमुश्किल काबू पाया और उन्हें कोतवाली ले आई। डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें काफी मात्रा में दवाइयां निकली। कार में सवार लोग दवाइयां और गाड़ी के कागज नहीं दिखा सके।
पुलिस ने दरोगा अनुज कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव फतेहपुर खास निवासी नौशाद, अमानत हुसैन और रुकसाद अली को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का सोमवार को चालान कर दिया है। बरामद दवाइयां और कार सीज कर दी गई है।