फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरखेड़ा में दो घरों में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। चोरों ने अलग-अलग गांवों के दो घरों में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। एक घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दोनों घटनाएं बुधवार रात की है। बरखेड़ा के गांव ललोर में चोरों ने बबलू वाल्मीकि के घर को निशाना बनाया। यहां मकान के पिछले हिस्से में स्थित कमरे में नकब लगाकर 50 हजार नकद और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये के सामान को चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह होने पर घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव गुडरानपुर में हुई । यहां गांव निवासी रुकसाना के घर में भी चोरों ने नकब लगाकर घटना को अंजाम दिया। करीब चार लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। बरखेड़ा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के अनुसार चोरी के एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। दूसरे मामले में भी तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें