फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आग से लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर के एक घर और बाहरी हिस्से में स्थित दुकान में रविवार तड़के शार्ट-सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। आग से झुलसकर एक पशु भी मर गया।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रिजवान अहमद ने बताया कि वह और उनके परिवार के सभी लोग रविवार की रात गहरी नींद में सोए थे। सुबह लगभग 4:15 बजे वे लोग आग की लपटें महसूस कर जागे। घर में लगी आग देखकर सभी हड़बड़ा गए।
रिजवान ने आननफानन में बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकाला। इसके बाद शोर मचाकर मोहल्ले वालों को बुलाया। रिजवान और मोहल्ले वालों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ डॉ. प्रतीक दहिया, कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रिजवान ने बताया कि आग में चार लाख की नकदी, कपड़े, बर्तन, जेवर, अनाज, साइकिल, फ्रिज, इंवर्टर, सोफा सेट, बिस्तर, डबल बेड, बैटरी, वाॅशिंग मशीन, टेलीविजन, सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी, डीबीआर, समेत घर और दुकान का अधिकांश सामान जल गया। आग में उनकी एक पालतू बिल्ली भी जल कर मर गई।
विज्ञापन

कुछ जगह पर छत का लिंटर भी चटक गया। रिजवान ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है। राजस्व विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें