फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाली निर्माण कर रहे दो मजदूरों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मजदूरी पर नाली निर्माण कर रहे दो मजदूरों को गांव के चार लोगों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। मारपीट में दोनों गंभीर घायल हो गए। जबरन दबंगई कर कार्य भी रुकवा दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के गांव नवादा श्यामपुर निवासी विजय पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। 14 नवंबर 2024 को प्रधान की ओर से गांव में सरकारी कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान वह और उसके पिता लीलाधर अन्य लोगों के साथ मजदूरी पर नाली का निर्माण कर रहे थे।
आरोप है कि इस दौरान किशनलाल, मुकुंद राम, दिनेश कुमार व प्रदीप गाली गलौज करते हुए बिछाई गई ईंट उखाड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे व उसके पिता को लाठी-डंडों से पीटा। जबरन कार्य भी रुकवा दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें