फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में गोंडा ने पूरनपुर को हराकर जीती ट्राॅफी

Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल गोंडा और पूरनपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ट्राइमेकर से परिणाम न निकलने पर सडनडेथ से गोंडा की टीम ने पूरनपुर को पराजित कर ट्राॅफी जीती। समारोह में विजेता टीम को विनर और उपविजेता को रनर की टॉफी दी गई। समारोह में नेशनल हॉकी खिलाड़ी पूजा सक्सेना और रिमी कश्यप को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


असम हाईवे के समीप मैदान में चल रही प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला मन्ना स्पोर्ट्स क्लब गोंडा और डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में पूरनपुर की टीम के नगेंद्र ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक पूरनपुर की टीम 1-0 से आगे रही। खेल के 50 वें मिनट में गोंडा के आकाश ने शानदार गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। खेल के अंत तक दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। नतीजा निकलने को ट्राइमेकर का सहारा लेना पड़ा। ट्राईमेकर में गोंडा के खिलाड़ी आकाश और तुषार ने जबकि पूरनपुर के खिलाड़ी सलिल और बृजेश ने गोल कर टीमों को फिर बराबरी पर ला खड़ा कर दिया। फिर परिणाम निकालने को सडनडेथ का सहारा लेना पड़ा।

इसमें गोंडा के आकाश ने गोल कर के टीम को चैंपियन बना दिया। पूरनपुर के खिलाड़ी सडनडेथ में कोई गोल नहीं कर सके। दोनों टीमों को सम्मानित किया गया। फाइनल मैच के अंपायर लखनऊ के मनीष, शाहजहांपुर के मुशीर अहमद थे। कमेंटरी आशीष मिश्रा, रजनीश वर्मा, अश्वनी सक्सेना, मुकेश आजाद ने की। नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, खेल अधिकारी जयवीर सिंह, आयोजक महेश आजाद, घासीराम आजाद, आलोक सक्सेना, विजयपाल विक्की, हर्ष गुप्ता, हर्ष प्रधान, प्रफुल्ल मिश्रा, दुजाराम, हरमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें