फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 23 जून को होगा गोमती महोत्सव, सौंपी गईं जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। आगामी गोमती महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 जून को गोमती उद्गम स्थल पर आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए विभिन्न विभागों और अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लोक निर्माण विभाग को रंगमंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं, तहसील प्रशासन को गोमती पूजन, सूचना विभाग को प्रचार-प्रसार, नगर पंचायत को पेयजल एवं साफ-सफाई, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति व जिला पंचायत को लाइट, टेंट और साउंड व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कैंप व एंबुलेंस, पशुपालन विभाग को सुरक्षा एवं पशु संबंधी व्यवस्थाएं, बेसिक शिक्षा विभाग को प्रतियोगिताओं के आयोजनव खाद्य एवं विपणन विभाग को मंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें