फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी तौल व कटौती से नाराज किसानों ने जीएम को घेरा 

Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
विज्ञापन
आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन में समस्याएं हल न हुई तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

धीमी गन्ना तौल व अवैध तरीके से गन्ना कटौती से नाराज किसानों ने मिल पहुंचकर जीएम का घेराव कर प्रदर्शन किया। समस्याओं का तीन दिन में हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार शाम गन्ना किसानों ने समस्याओं को लेकर चीनी मिल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि  पखवाड़ा भर से मिल गेट पर धीमी खरीद की जा रही है। इससे मिल आने वाले किसानों को 40 से 50 घंटे इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा पीने की पानी, रहने की व्यवस्था और केंद्रों पर घटतौली व कटौती की समस्या भी किसानों ने रखी। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जीएम का घेराव कर समस्याएं रखी और तीन दिन में निस्तारण न होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन और घेराव करने वालों में रामकुमार पांडेय, मनवीर सिंह, बलविंदर सिंह, मथुरा प्रसाद, क ल्यान सिंह, नसीम खां, अनबर खां, तनवीर, शान मोहम्मद, रामपाल, मनोज पांडेय, अनुज पांडेय, वीरपाल, छोटेलाल, अरविंद शर्मा, राम सिंह, गौरव सिंह चौधरी आदि थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें