फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बालिकाओं की मंडलीय क्रिकेट टीम का चयन, मेरठ में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांधी स्टेडियम मैदान पर हुआ ट्रॉयल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंस
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम मैदान पर 19 वर्षीय बालिकाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत की छात्राओं के बीच मैच हुआ। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनी वाली बदायूं की निशु, शाहजहांपुर की कनक सिंह, दिव्यांशी, वंदना, ऋचा श्रीवास्तव, शबनम, आस्था शुक्ला, बरेली से वैश्वीकरण शर्मा, जाह्नवी गुप्ता, मुस्कान वर्मा, अंशिता, पीलीभीत से जेबा वैष्णवी, जनक कौशिकी का चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की चयनित बरेली मंडल की क्रिकेट टीम मेरठ में होने वाली प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें