फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: प्यार में मिला धोखा तो थाने पहुंची प्रेमिका, पुलिस को दिखाए प्रेमी के वीडियो, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jun 2024 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर निवासी युवक ने गाजियाबाद की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। नौकरी करने के दौरान दोनों काफी दिनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। फिर युवक उसे धोखा देकर चुपचाप चला गया। रविवार को पीड़ित युवती कोतवाली पहुंची और प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में गाजियाबाद की युवती ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस को कई प्राइवेट वीडियो भी दिए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी युवक के साथ लंबे समय से गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करती थी। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी करने की बात कही। विश्वास में आकर युवती शादी करने के लिए तैयार हो गई। 

इसके बाद दोनों एक ही कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लंबा समय बीतने के बाद युवती ने शादी करने का युवक पर दबाव बनाया। आरोप है कि इसपर युवक बहानेबाजी करने लगा। शक होने पर युवती ने कई प्राइवेट वीडियो बना लिए। कुछ समय पूर्व युवक बिना बताए वहां से चला आया। 

विज्ञापन

थाने में हुए समझौते के प्रयास 
युवती ने मोबाइल से संपर्क करने के लगातार प्रयास किए, लेकिन युवक ने बात नहीं की। इसके बाद उसका पता लगाने के बाद रविवार को युवती कोतवाली पहुंची। पुलिस ने युवक को थाने बुलाया, लेकिन थाने पहुंचे परिजनों ने युवक के बाहर होने की बात कही। समझौते के प्रयास भी हुए। 

पीड़ित युवती ने मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो के जरिए पुलिस और युवक के परिजनों को उसकी करतूत बताई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर मोहल्ला दुबे निवासी शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

युवक की शादी तय, छप गए कार्ड
कोतवाली में काफी देर तक युवती और युवक के परिजनों के बाद समझौते के प्रयास होते रहे। परिजनों ने युवती और पुलिस को बताया कि उनके पुत्र का रिश्ता तय कर दिया है। तिथि निश्चित होने के साथ ही निमंत्रण कार्ड भी बंट गए हैं। दोनों में समझौता न होने पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें