दिन में तेज धूप और रात भी रहेगी गर्म
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार तीन दिन में अधिकतम पारा फिर 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दूसरी ओर न्यूनतम पारा तपकर 32 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इससे दिन में धूप से झुलसने के बाद रात में भी तपिश बेहाल करेगी। हवा में नमी का स्तर कम होने से गर्म हवा के थपेड़े सताएंगे। नमी 18 से 30 फीसदी के बीच दर्ज किया जाएगा। अमर उजाला
रविंद्रनगर शांति विहार में रोजाना सात-आठ घंटे कटौती
बदायूं रोड पर सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े रविंद्रनगर शांति विहार इलाके में आए दिन सात-आठ घंटे तक कटाैती की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। भाजपा के महानगर श्रम प्रकोष्ठ संयोजक सुनील कुमार पटेल ने क्षेत्रीय सांसद और विधायक से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।