बरखेड़ा/पीलीभीत। शादी से बीस दिन पहले एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवती अपने साथ जेवर और शादी के लिए घर में रखे 50 हजार भी ले गई। 17 अप्रैल को युवती की शादी तय थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बरखेड़ा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 29 मार्च को उसकी 18 वर्षीय पुत्री को युवक मनीष बहला फुसलाकर ले गया है। युवती जेवर और शादी के लिए घर में रखे 50 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है। इसमें मनीष के पिता माखन लाल और भाई गोविंद भी शामिल हैं। युवती को काफी तलाश करने की कोशिश की मगर पता नहीं चल सका। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।