फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोटरी शरद मेले में छात्राओं ने सामूहिक नृत्य से बांधा समा

Sat, 13 Dec 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोटरी शरद मेले के मंच पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। फोटो-रोटरी क्लब
विज्ञापन
पीलीभीत। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित शरद मेले में दूसरे दिन शनिवार को छात्राओं ने मंच पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में इकरा को पहला स्थान मिला। रंगोली सीनियर वर्ग में दिशा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शहर के रामा कॉलेज मैदान में चल रहे शरद मेले में दूसरे दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें इकरा प्रथम, रूही द्वितीय व प्रशा तृतीय रहीं। पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। फैंसी ड्रेस जूनियर में गौरी बंसल प्रथम, शिविका द्वितीय, अविराज तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग में शिवाय प्रथम, नुहा द्वितीय और आद्या को तृतीय स्थान मिला। सब जूनियर में मिनाहिल प्रथम, कृति द्वितीय और मुकेश तृतीय रहे। गिफ्ट पैकिंग प्रतियोगिता के जूनियर में अंशिका प्रथम, महिमा द्वितीय, भूमि तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में हुदा प्रथम, काव्यांशी द्वितीय एवं झलक को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में सीनियर नूह प्रथम, अविका द्वितीय, शिव तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में सिद्धि प्रथम, अथर्व द्वितीय और खुशी को तृतीय स्थान मिला। रंगोली सीनियर वर्ग में दिशा प्रथम, अंशिका द्वितीय व रूही तृतीय रहीं। मेले में डॉ. एसके मित्रा, अवधेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अंकुर जायसवाल, मातृशक्ति अध्यक्ष अदिति, अनुरिता सक्सेना, अनिल अग्रवाल, कपीश अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विजय जायसवाल, पंकज महातिया, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें