फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर के संतोष गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता (29) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस को सुनीता का शव घर के बरामदा में मिला। सुनीता के पिता ने दहेज की खातिर पुत्री की हत्या करने का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस ने सुनीता के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव खजुरिया निवासी राजाराम गुप्ता की पुत्री सुनीता की शादी करीब एक साल पहले गांव भरतपुर के संतोष गुप्ता के साथ हुई थी। सुनीता की बृहस्पतिवार को संदिग्ध मौत हो गई। सुनीता के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुनीता का शव घर के बरामदा में जमीन पर मिला। हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि सुनीता के गले में फंदे का निशान था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें