फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो लोगों ने बंद घर का ताला तोड़कर की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी के फरमूद के बंद घर का ताला तोड़कर मोहल्ला रजागंज देहात के आरोपी कैश और अयाज ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी कैश शातिर हैं। उसके खिलाफ बरेली में चोरी, लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


फरमूद 23 मार्च को परिवार के साथ भांजे की शादी समारोह में शामिल होने को घर में ताला डालकर दिल्ली गया था। 29 मार्च को मोहल्ले के लोगों ने घर में चोरी होने की सूचना उसे मोबाइल फोन पर दी। परिवार के साथ घर लौटे फरमूद को घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। घर के हाल में रखी सेफ खोलकर सेफ से चोरों ने सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, नोज रिंग, चांदी की दो जोड़ी पायल, दो बाल जूड़ा, बाल लटकन और दो हजार रुपये चोरी की। इसकी रिपोर्ट फरमूद ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला रजागंज देहात के आरोपी कैश और अयाज को गिरफ्तार कर चोरी के माल बरामद कर घटना का खुलासा किया। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि कैश शातिर है। उसके खिलाफ बरेली मेंं चोरी, लूट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया।















हजारा पुलिस ने स्मैक सहित युवक को किया गिरफ्तार

पूरनपुर। हजारा थाना पुलिस ने लखीमपुर के पलिया से स्मैक खरीदकर बिक्री को ला रहे गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज के सुखराज सिंह उर्फ सुक्खू को अशोक नगर के समीप कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। एसओ हजारा शरद यादव ने बताया कि सुखराज के पास 6.07 ग्राम स्मैक और 392 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ पर उसने बताया कि पलिया से स्मैक खरीदकर क्षेत्र में इसकी बिक्री करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुखराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें