फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 164 गांवों के 34,747 काश्तकारों को वितरित की जाएगी घरौनी

Sat, 18 Jan 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 164 गांव, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील और जिला मुख्यालय पर शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वितरित घरौनी का विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में करीब 34,747 काश्तकारों को घरौनी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले ग्रामीणों को लाने और अन्य इंतजामों को पूरा करने में सभी पंचायत सचिव, लेखपाल की ड्यूटी लगाई गई है। बीडीओ और एसडीएम को भी जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि 164 गांवों, ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम होगा।
साथ ही जिला मुख्यालय पर भी वितरण कार्यक्रम होगा। घरौनी वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार शामिल होंगे। बताया कि राजस्व और पंचायत विभाग के कर्मचारियों को इसमें लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें