फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर मिल ने शुरू किया गन्ना मूल्य भुगतान

Thu, 08 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दि किसान सहकारी चीनी मिल ने गन्ना किसानों को गन्ने के मूल्य का भुगतान शुरू कर दिया है। चीनी मिल ने 30 नबंवर का गन्ना मूल्य का भुगतान 2.97 करोड़ किसानों के खातों में भेजा है। क्षेत्र का गन्ना पूरनपुर चीनी मिल सहित सात चीनी मिलों को जाता है। पीलीभीत चीनी मिल, मकसूदापुर और गुलरिया चीनी मिल ने पहले ही गन्ना किसानों को भुगतान शुरू कर दिया था। दि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस ने बताया कि 30 नबंवर तक चीनी मिल को सप्लाई किए गए गन्ने के मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश हैं, लेकिन उन्होंने 11वें दिन 2.97 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खातों में भिजवा दिया है। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि गुलरिया चीनी मिल ने अब तक 19 अप्रैल तक का भुगतान किया है। उन्होंने 30 नवंबर तक का भुगतान कर कीर्तिमान बनाया है। जीएम ने गन्ना किसानों से साफ सुथरा गन्ना सप्लाई करने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन

लापरवाही पर दुर्घटना होने का आरोप 
पूरनपुर। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने आसाम हाईवे पर गन्ने भरे वाहनों की लाइनें होने से हादसे में वृद्धा की मौत पर रोष व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि हादसा चीनी मिल प्रशासन की लापरवाही से हुआ। इसको लेकर भाकियू आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें