बीसलपुर। मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित शक्तिपीठ में रविवार को गायत्री परिवार की ओर से गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
गायत्री परिजनों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। कार्यक्रम स्थल पूरे समय जय घोषों से गूंजता रहा। यज्ञ शक्तिपीठ के परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि विधान से कराया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
व्यवस्था में गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकीनंदन गंगवार और रामपाल गंगवार आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद