फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कागजों में गैस सिलिंडर आपूर्ति का दावा, तेज धूप में धक्के खा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/ माधोटांडा। सुबह पांच बजे आकर लाइन में लगना। घंटों मशक्कत और धक्का-मुक्की के बाद भी खाली हाथ लौटना...आजकल यह नजारा जिले की अधिकांश गैस एजेंसियों और गोदाम पर दिख रहा है। आपूर्ति विभाग के अफसर गैस सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता के कागजी आंकड़ों के सहारे खुद की पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं, उपभोक्ताओं को चार से पांच दिन चक्कर काटने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। बुकिंग के 15 से 20 दिन बाद भी उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह माधोटांडा कस्बे के आगे पूरनपुर मार्ग के किनारे रुरिया सलेमपुर में संचालित इंडेन गैस एजेंसी के बाहर करीब 200 उपभाेक्ता खड़े थे। धूप में लाइन लगाकर खड़े उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश था। महिला उपभोक्ता ने बताया कि चार दिन से लगातार एजेंसी पर आ रहे हैं। अब तक सिलिंडर नहीं मिला। आज भी लंबी लाइन है। कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी चार-पांच दिन से चक्कर लगाने की बात कही। गैस सिलिंडर की आस में उपभोक्ता सुबह छह बजे ही एजेंसी आ गए थे।
सुबह पांच बजे से लगे हैं लाइन में, पता नहीं कब मिलेगा
पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कला गांव के करीब गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। कई घंटे से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं में गुस्सा था। राजेश ने बताया कि सुबह पांच बजे आ गए थे। तब से लाइन में लगे हैं। एक अन्य उपभोक्ता का कहना था कि वह पांच से पहले आए थे। 10 बजे तक सिलिंडर नहीं मिला। सिलिंडर मिलेगा या नहीं, इस पर भी संशय था। अधिकांश उपभोक्ताओं का कहना था कि सिलिंडर के लिए कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं में गुस्सा

चार दिन से चक्कर लगा रहे हैं। गैस सिलिंडर अब तक नहीं मिला। कोई सुनने वाला भी नहीं है। आज भी करीब दो घंटे से लाइन में लगे हैं। - अफसार

सुबह पांच बजे ही आ गए थे। तब से लाइन में लगे हैं। अब तक नंबर नहीं आया है। चार घंटे हो रहे हैं, पता नहीं सिलिंडर मिलेगा भी या नहीं।- विदित सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें