फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जमीन विवाद मामले में तीन नामजद समेत आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा के ऋषिकेश सरकार ने जमीन विवाद मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसमें बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी को लेकर अपनी दो एकड़ जमीन तीन साल के लिए गांव के निर्मल मंडल के पास 1.20 लाख रुपये में गिरवी रखी थी। एग्रीमेंट के अनुसार, उन्होंने तीन साल बाद अपनी जमीन को कब्जे में लेकर खेती शुरू कर दी। छह महीने पहले निर्मल मंडल ने पुत्र के साथ पहुंचकर 75 हजार रुपये ब्याज बताते हुए देने को कहा। गांव में हुई पंचायत में 42 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

पांच मार्च को आरोपी ने अपने पुत्रों और अन्य के सहयोग से उसकी गन्ने की फसल चोरी से काट ली। मौके पर पहुंचकर विरोध करने पर आरोपी हमलावर हुए। पूर्व प्रधान कुमुदरंजन ने पुलिस को बुलाया। आठ मार्च को फिर आरोपियों ने खेत में पड़े 75 क्विंटल गन्ना, ट्यूबेल, पंपिंग सेट चोरी कर लिए। इसकी किसी ने वीडियो बनवा लिया। आरोप है कि पुलिस ने उस पर राजीनामा का दबाव बनाया। बाद में आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज कर पिटाई की। रिपोर्ट में निर्मल मंडल, उसके पुत्र निरंजन मंडल, जयंत मंडल, कुमारेश मंडल को नामजद किया गया। साथ ही चार अन्य अज्ञात बताए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें