फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वेल्डिंग के दौरान धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, दुकानदार समेत तीन लोग झुलसे

Mon, 13 Jul 2026 01:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगीठेर में सोमवार सुबह वेल्डिंग की दुकान पर गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में दुकानदार मोनीष, ट्रक चालक वाहिद अली और ट्रक मालिक रवि गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
घायल का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगीठेर बाजार में सोमवार सुबह वेल्डिंग की दुकान पर गैस सिलिंडर में धमाका होने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक घायल को परिजन निजी वाहन से बरेली ले गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकरी निवासी ट्रक चालक बाहिद अली अपने ट्रक की टंकी में वेल्डिंग कराने के लिए जोगीठेर स्थित मोनीष की दुकान पर पहुंचे थे। वेल्डिंग का काम शुरू होने से पहले ही अचानक गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दुकानदार मोनीष, ट्रक चालक बाहिद अली और ट्रक मालिक रवि झुलस गए। विस्फोट के बाद दुकान में आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। 

दुकानदारों ने बुझाई आग 
आसपास के दुकानदारों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोनीष और बाहिद अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि ट्रक मालिक रवि को परिजन निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए बरेली ले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें