पूरनपुर। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति के भजनों के बीच झूमते गुलाल उड़ाते चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों से घूमती हुई विसर्जन शोभायात्रा 13 मील पर मूर्ति विसर्जन के लिए रवाना हो गई।
महोत्सव का शुभारंभ मोहल्ला चौक से 27 अगस्त को निकाली गई शोभायात्रा से शुरू हुआ था। मंगलवार को महोत्सव के समापन पर नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, अमोल मराठा, गणेश मराठा, पुनीत पांडेय, सतीश मराठा, संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, हरीभाऊ मराठा, शरद वर्मा, सुशील आदि प्रमुख लोग थे।