पीलीभीत। रामलीला टाउन के फीडर का जंपर टूटने से शहर के ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे बाधित रही। वहीं, अन्य इलाकों में फाॅल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
मंगलवार को शहर रामलीला टाउन नंबर एक व दो के तारों पर लगे जंपर बारिश के दौरान टूट गए। इससे यहां से जुड़े नई बस्ती, डिग्री कॉलेज, मौर्य मार्केट, स्टेशन के आसपास आदि जगहों के ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली दो घंटे से अधिक गुल रही। इसके अलावा शहर के हाॅस्पिटल फीडर पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने यहां की आपूर्ति को चालू कराया। वहीं बाजार गेट नई बस्ती, काला मंदिर मार्ग आदि इलाकों में छिटपुट फॉल्ट से दिक्कतें रहीं। इससे यहां भी करीब आधा-आधा घंटा आपूर्ति बाधित रही। वहीं शहर के एकता नगर, अशोक कॉलोनी, मधुवन, राजाबाग, मालगोदाम रोड आदि इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई। अन्य जगह आपूर्ति बेहतर रही।