बदायूं। गुजरात के गांधीधाम से बिहार के भागलपुर के बीच चलने वाली 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी की संचालन अवधि को विस्तार दिया गया है। इसके साथ ही यह गाड़ी अब इज्जतनगर और बरेली सिटी के अलावा पीलीभीत व मैलानी स्टेशनों पर भी ठहराव लेगी। इस गाड़ी को बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं दिया गया है। रेलवे ने मंगलवार को संसोधित समय सारिणी जारी कर दी। इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 09451 गांधीधाम-भागलपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17, 24 अप्रैल व एक, आठ मई को गांधीधाम से शाम 6:25 बजे चलने के बाद अहमदाबाद, नाडियाड, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज होते हुए दूसरे दिन रात 8:55 बजे बरेली सिटी, 9:16 बजे इज्जतनगर आएगी।
यहां से पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बगहा, हरिनगर, बेतिया, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज होते हुए तीसरे दिन रात 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
09452 भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 20, 27 अप्रैल चार व 11 मई को भागलपुर से तड़के पांच बजे चलकर दूसरे दिन तड़के 3:02 बजे इज्जतनगर, 3:35 बजे बरेली सिटी आएगी और तीसरे दिन सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। संवाद