पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के प्रयासों के बाद गांधी स्टेडियम में लंबे समय से रिक्त चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षक (कोच) के पद पर नियुक्ति कर दी गई है। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए पवन कुमार को पीलीभीत के लिए अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक के रूप में तैनात किया है।
जनपद में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एकमात्र स्थान गांधी स्टेडियम है। जहां क्रिकेट की अवस्थापना और सुविधाएं तो उपलब्ध हैं, लेकिन स्थाई प्रशिक्षक न होने के कारण युवा खिलाड़ी खेल की बारीकियों और कौशल को सीखने से वंचित रह रहे थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि निदेशक, खेल निदेशालय की ओर से तैनाती पत्र जारी किया गया है। एनआईएस योग्यता धारी पवन कुमार का चयन किया गया है। उनकी नियुक्ति कुशीनगर से पीलीभीत जनपद के लिए की गई है। संवाद