फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तूफान को हराकर गामा ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
बरखेड़ा मेला में दंगल में कुश्ती लड़ती युबामहिला पहलवान संवाद
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आयोजित दंगल में हुए कई रोचक मुकाबले
विज्ञापन

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आयोजित दंगल में कई रोचक मुकाबले हुए। महिला पहलवानों ने भी अपने दांव-पेच दिखाए। इस दौरान 1100 रुपये की इनामी कुश्ती काफी रोमांचक रही। इसमें गामा ने तूफान पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। दंगल के दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
बुधवार को दंगल के उद्घाटन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल और राजेंद्र पाठक ने सभी पहलवानों का मनोबल बढ़ाया। पहले दिन कुल आठ कुश्तियां खेली गईं। बाबर पहलवान और तूफान पहलवान के बीच 1000 रुपये की इनामी मुकाबले में बाबर पहलवान ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला 1100 रुपये का रहा। इसमें गामा पहलवान और तूफान पहलवान के बीच रोमांचक संघर्ष हुआ। इसमें गामा पहलवान विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पहलवानों की मुख्य कुश्ती 1500 रुपये की रही। इसमें पंजाब की नैमिष पहलवान और कुरुक्षेत्र की हिमानी पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। हिमानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। मेला कमेटी के सदस्यों, नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल और राजेंद्र पाठक ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें