फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की शारदा नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गभिया सहराई (कलीनगर)। तहसील क्षेत्र के ढकिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण श्री कृष्ण की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना रमनगरा क्षेत्र के पौन एकड़ घाट पर गुरुवार शाम छह बजे की है। मृतक के पुत्र के अनुसार नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से मौत हुई है। आसपास मौजूद लोगों ने तलाश कर ग्रामीण के शव को बाहर निकला। परिजन शव को घर ले गए। रमनगरा क्षेत्र के पौन एकड़ घाट पर नाव का संचालन होता है। नदी के पार ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की आबादी बसी हुई है। कई अन्य बस्ती भी हैं। अधिकतर ग्रामीणों की खेती भूमि पर नदी के उस पार ही है। इसके चलते रोजाना ग्रामीणों का नदी पर आना जाना लगा रहता है। मृतक के पुत्र इंदल के अनुसार गुरुवार शाम पिता नदी पर नहा रहे थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को डूबने की आशंका हुई तो खोजबीन शुरू की। कुछ दूरी पर उनका शव बरामद हुआ। इसके बाद शव को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें