फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू वार्ड फुल, अस्पताल प्रशासन ने खड़े किए हाथ

Thu, 03 Nov 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
डेंगू वार्ड फुल, अस्पताल प्रशासन ने खड़े किए हाथ - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड फुल हो गया है। डेंगू पीड़ितों को भर्ती होने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। डेंगू वार्ड में बेड खाली न होने पर डेंगू पीड़ितों को जनरल वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इसको लेकर पीड़ितों के परिजनों में रोष है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास स्थित कर्मचारी कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा की पत्नी प्रीती को करीब चार दिन पहले तेज बुखार ने अपनी चपेट में लिया। हालात में सुधार न होने पर उसकी जांच कराई गई। प्रीती के पति ने बताया कि जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे बुधवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह ड्रिप लगाने के बाद उसे डेंगू वार्ड भेज दिया गया। डेंगू वार्ड में बेड खाली न होने पर वह पत्नी को लेकर पुन: इमरजेंसी वार्ड ले आया। आरोप है कि इस बीच उसकी पत्नी को न तो किसी डॉक्टर ने जहमत उठाई और न ही उसे कहीं भर्ती कराया गया। दोपहर वार्ड एक सफाई कर्मचारी की मदद से उसे जनरल वार्ड में सामान्य मरीजों के साथ भर्ती कर दिया गया। राजेश का आरोप था कि वार्ड में जबसे भर्ती किया गया है तबसे यहां भी मरीज का हाल जानने कोई नहीं आया। जिसको लेकर मरीज के परिवार वालों में खासा रोष है। इधर इस मामले में सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। डेंगू पीड़िता का इलाज कर रहे डॉ. सीबी चौरसिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट में पीड़िता डेंगू पॉजेटिव है। उसका इलाज शुरू किया जा चुका है। डेंगू वार्ड में बेड खाली न होने पर उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डेंगू वार्ड में बेड खाली होने पर मरीज को उसमें शिफ्ट करा दिया जाएगा।
संभावित डेंगू पीड़ित की हालत बिगड़ी, भर्ती
पीलीभीत। जिले में डेंगू का कहर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार सुबह शहर के मोहल्ला शेखचांद निवासी अफसर हुसैन की हालत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। अफसर ने बताया कि उसे तीन-चार पूर्व बुखार आया था। हालत में सुधार न होने पर खून की जांच कराई तो रिपोर्ट में डेंगू होने की जानकारी दी गई। अफसर के अलावा शिवनगर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय कमलेश, न्यूरिया निवासी 35 वर्षीय अशरफ जमा, अमरिया निवासी 18 वर्षीय आनंद में संभावित डेंगू के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन से बेटे की मौत का आरोप, हंगामा
घुंघचाई। गांव जितौरिया निवासी श्यामबिहारी ने गलत इंजेक्शन से बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए अपने करीबियों के साथ कस्बा के मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर हंगामा किया। एकत्र हुए लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर विवाद शांत करा दिया। 
श्याम बिहारी ने बताया कि उसके चार वर्षीय पुत्र शिवम को सप्ताह भर पहले खसरा ने चपेट में ले लिया था। घुंघचाई के एक मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकान पर गांव के लोगों का इलाज भी करते हैं। उन्होंने उसके पुत्र को सही करने का आश्वासन देकर इलाज शुरू किया। शिवम का इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी हालत खराब होने पर उसे मेडिकल स्टोर लाया गया। श्याम बिहारी ने बताया कि उसके पुत्र को इंजेक्शन लगाकर घर ले जाने को कही गई। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शिवम की लाश को मेडिकल स्टोर के बाहर रखकर श्याम बिहारी ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया। शोर-शराबा पर एकत्र हुए लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके चलते श्याम बिहारी ने अगली कार्रवाई से इनकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें