फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवी मंदिर में पूजा कर मानीं मनौतियां

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव इलाबांस के मेले में पहुंचे श्रद्धालु । स्रोत - पुजारी
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव इलाबांस के देवी मंदिर परिसर में चल रहा छह दिवसीय वार्षिक देवी मेला बृहस्पतिवार की शाम समाप्त हो गया। अंतिम दिन होने के कारण मेले में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


इस गांव में 18 मई से छह दिवसीय वार्षिक देवी मेला शुरू हुआ था। समापन दिवस होने के कारण मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। काफी संख्या में श्रद्धालु मेले में झंडी लेेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और तरह-तरह की मनौतियां मानी।
मंदिर परिसर दिन भर जयघोष से गूंजता रहा। मेले में वैसे तो चारों ओर से श्रद्धालु आए, लेकिन पीलीभीत के मोहल्ला काला मंदिर में रहने वाले लोध बिरादरी के लोग काफी संख्या में पहुंचे। ये लोग मेला परिसर में तंबू बनाकर सपरिवार रहे। मंदिर के पुजारी कृष्णानंद गिरि ने आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने यह भी बताया कि मेले में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा श्रद्धालु आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें