फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने धनिया और मिर्च पाउडर का नमूना लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) टीम ने शहर में मिलावटी खाद्य मसाले बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए छापे मारे। कई दुकानों पर जाने के बाद टीम ने मिर्ची और धनिया पाउडर का नमूना लिया। इसको परीक्षण के लिए भेज गया है। दो प्रतिष्ठानों पर खामियां मिलने पर नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में छापा मारा गया था। चूने वाली गली में जमाल मोहम्मद की उमर ट्रेडर्स से धनिया पाउडर और किराना मंडी में विनोद कुमार की दुकान से मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया। उसको परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बीसलपुर रोड पर रुपपुर कृपा गांव में कुमार फूड प्रोडक्ट और टनकपुर रोड पर स्थित नवीन राइस इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया है। दोनों जगह सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका। संबंधित व्यापारियों से व्यवस्था में सुधार करने को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें