फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में नहीं मिली कार तो पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति ने जबरन अजीब हरकतें करते हुए जुल्म ढहाए। इसकी शिकायत करने पर अन्य ससुराल वालों ने पति की तरफदारी की। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार रात पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 30 वर्षीय पुत्री की शादी लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। इसको पूरा न करने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी से जब इसका पता लगा तो पीड़ित ने एक बाइक और सोने की चेन लेकर दे दी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चलता रहा, मगर बाद में दोबारा कार की मांग शुरू कर दी। एक माह पूर्व विवाहिता से मारपीट शुरू कर दी। पति ने अजीब हरकतें कीं। ससुराल वालों से जब शिकायत की तो उन्होंने भी दहेज की मांग पूरी होने तक यह सब चुपचाप सहने की बात कह डाली। इसका पता लगने पर जब परिजन बातचीत करने पहुंचे तो उनसे भी झगड़ा कर दिया। इसके बाद से पीड़िता मायके आकर रह रही है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक, ऊषा देवी, अंकिता, शिखा, मायाराम और ऋषभ के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट, धमकाना, दहेज अधिनियम के अलावा अन्य संबंधित धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें