फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज से नहीं ले सकेंगे बिना हेलमेट के पंप पर पेट्रोल, अभियान शुरु

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद अ​धिकारी। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। दोपहिया वाहन चालक आज से पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं भरवा सकेंगे। आज से ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ का अभियान चलाकर इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। परिवहन व पुलिस विभाग मिलकर पंपों पर पेट्रोल भरवाने आए चालकों की निगरानी करेंगे। शनिवार देर शाम इसको लेकर अफसरों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी हुई।
विज्ञापन

करीब तीन माह पूर्व परिवहन विभाग की ओर से ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ का अभियान चलाया गया था। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश जारी किए गए थे कि वह बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। वहीं इसके प्रचार-प्रसार के लिए पेट्रोल पंप पर बैनर लगाकर इसका सख्ती से पालन कराने को कहा गया था।

अफसरों के आदेश के बाद कुछ दिन तक तो इस अभियान का असर पेट्रोल पंपों पर दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद हालत जस के तस हो गए। अब एक बार फिर इस अभियान को लेकर अफसरों ने सख्ती बरती है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें शासन से मिले निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने पंप स्वामियों को बिना हेलमेट आए वाहन चालकों को पेट्रोल न देने की अपील की है।



जिले के 27 ब्लैक स्पाॅट्स पर लगेंगी लाइट

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने ब्लैक स्पॉट्स की भी जानकारी ली। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 27 ब्लैक स्पाॅट्स ऐसे हैं, जहां लाइटें नहीं लगी हैं। इससे वाहन चालक अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। जिले के 27 ब्लैक स्पॉट्स पर लाइटें लगवाई जाएंगी, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।

वहीं जहानाबाद क्षेत्र में हुए हादसे के बाद वहां पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स के 70 मीटर आगे व पीछे रंबल स्ट्रिपर लगवाए गए हैं। इसके अलावा डीएम ने निर्देश दिए हैं कि परिवहन विभाग डग्गामार वाहन व स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करे।





ड्राइवरों को सचेत करती ‘रंबल स्ट्रिपर’
‘रंबल स्ट्रिपर’ एक ऐसी सड़क सुरक्षा प्रणाली है, जो स्पर्शनीय कंपन और श्रव्य शोर के माध्यम से ड्राइवरों को सचेत करती है। ये रबर या टिकाऊ सिंथेटिक सामग्री से बनीं पट्टियां सड़कों पर कम गति को प्रोत्साहित करने और ड्राइवरों को सड़क से भटकने या स्टॉप साइन से चूकने से रोकने के लिए लगाई जाती हैं। जब वाहन इन रंबल स्ट्रिप्स से गुजरता है, तो रबर की सतह पर लगी उभरी हुईं पट्टियां टायर के नीचे कंपन पैदा करती हैं। यह कंपन चालक को स्पर्श के माध्यम से महसूस होता है और टायर के सड़क से टकराने की आवाज के रूप में सुनाई देता है। यह संयुक्त प्रभाव चालक को सतर्क करता है, जिससे उसे सड़क से भटकने से रोका जाता है या उसे आने वाली बाधा (जैसे स्टॉप साइन या जंक्शन) का आभास कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें