फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त एडमीशन का एक और मौका, शासन ने बढ़ाई तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूल में मुफ्त पढ़ाने के लिए अभी आप चूक गए हैं तो परेशान न हो। दूसरे चरण में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। फार्म का सत्यापन 11- 13 जुलाई तक होगा। 10 जुलाई तक आरटीई के तहत आवेदन किया जा सकता है। 15 जुलाई को लाटरी के माध्यम से अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटन होगा। 30 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा विभाग की बेवसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

दो जून को हुए पहले चरण के तहत 528 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 16 फार्म अनिमिताएं मिलने पर निरस्त किए गए थे। लॉटरी सिस्टम के तहत 407 अभ्यर्थियों को आठ जून विद्यालय भी आंवटित कर दिए थे। 121 अभ्यार्थियों को सीट नहीं मिल सकी थी। चयनित किए गए अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के बाहर चस्पा की गई थी। शासन ने अब फिर से आरटीई के तहत होने वाले एडमीशन की तारीख 10 जुलाई कर दी गई है। चयन प्रकिया में छूटे अभ्यार्थी दोबारा आवेदन कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग ऑफलाइन और शहरी क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि आरटीई के तहत होने वाले प्राइवेटों स्कूलों में मुफ्त एडमीशन को दूसरे चरण की प्रकिया शुरू कर दी गई है। अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें