फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सामान आपूर्ति के नाम पर 6.50 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 Aug 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की बल्लभनगर कॉलोनी निवासी व्यापारी से बरेली की एक फर्म ने सामान आपूर्ति के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने फर्म की संचालिका, उनके पति और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

व्यापारी सुनील स्वरूप पुत्र निरंजन स्वरूप ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ग्राम टांडा सूरत थाना माधोटांडा में रिजॉर्ट बना रहे हैं। निर्माण के लिए उन्होंने बरेली के कर्मचारी नगर कॉलोनी निवासी हरीओम इंटरप्राइजेज से सामान मंगवाया था। पहली बार रुपये भेजने पर सामान की आपूर्ति कर दी गई। इसके बाद छत के लिए पैनल और वाटर प्रूफिंग केमिकल की मांग पर फर्म संचालिका मोनिका अग्रवाल और उनके पुत्र वंश अग्रवाल ने 13 मई 2025 को 3.80 लाख और 7 जून को 2.70 लाख रुपये मांगे। व्यापारी ने धनराशि स्टेट बैंक के खाते से हरीओम इंटरप्राइजेज के खाते में भेज दी।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद न तो सामान भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई। शिकायत साइबर सेल तक पहुंची तो फर्म का बैंक खाता फ्रीज करवा दिया गया। मगर आरोपियों ने धनराशि वापस नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें