फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन घंटे से ज्यादा गुल रही ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति

Sat, 30 Aug 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नकटादाना स्थित 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से शहर के ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकोंं में भी कटौती का खेल चलता रहा। अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह तड़के से ही बारिश हुई। इससे शहर के नकटादाना फीडर की 33 केवीए लाइन में तकनीकी फॉल्ट आ गया। इस फीडर से जुड़े एकता नगर, स्टेडियम मार्ग, अशोक कॉलोनी, निरजनकुंज कॉलोनी सहित अन्य इलाकों के ढाई हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना के बाद टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया, लेकिन बारिश तेज होने के चलते काफी देर तक काम पूरा नहीं हो सका। सुबह छह से नौ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह का समय होने के कारण लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा।
वहीं शहर के अग्रवाल सभा, लाल मार्ग, साहूकारा, रामा कॉलेज रोड, भूरे खान, बेनहर फीडर आदि जगहों पर बारिश के चलते फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ला नई बस्ती, तुलाराम, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, अवध नगर, मधुवन कॉलोनी, छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारे वाली गली, मौर्य मार्केट आदि जगहों पर बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बारिश के चलते कुछ जगहों पर दिक्कत आई। जिन्हें सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें