फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश महिला ने मुसीबत में फंसने का झांसा देकर किसान से 8.49 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक ब्रिटिश महिला ने भारत आने के बाद मुसीबत में पड़ने का झांसा देकर एक किसान से 8.49 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने न तो यह बताया कि वह भारत में किस एयरपोर्ट पर आई है, न ही अपने बारे में अन्य कोई ठोस जानकारी दी। पहले उसने फार्मर के भांजे की नौकरी लगवाने के बहाने रुपये ठगे। उसके बाद यह कहा कि वह एयरपोर्ट की चेकपोस्ट पर पकड़ी गई है। इस समय मुसीबत में है। उसके खाते में रुपए ट्रांसफर कर दें। किसान ने कई बार में 8.89 लाख रुपए दो खातों में ट्रांसफर किए। कुछ समय बाद शक होने पर पीड़ित ने जब महिला से अपने वापस रुपये मांगे तो उसने लौटाने से इनकार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर की एकता नगर कॉलोनी निवासी जगविंदर सिंह ने बताया कि उनका भांजा इंग्लैंड में रहता है। वहां की एक महिला ब्रायन ट्रिशिया ने उन्हें बताया कि वह भारत आ रही है। यहां आकर वह उनसे मुलाकात करेगी और भांजे को ब्रिटेन में ही अच्छा काम दिलाने के सिलसिले में बात करेगी। व्हाट्सएप पर महिला ने अपना पासपोर्ट, टिकट और वोर्डिंग की कॉपी जगविंदर को भेजी। उसने दो जुलाई 2020 को भारत पहुंचने की बात भी कही। इसी बीच एक अन्य महिला ने फोन कर बताया कि उसका ब्रायन का यलो पेपर खो गया है। इसे दोबारा बनवाया जाएगा। इसके लिए ब्रायन के कहने पर उन्होंने सबसे पहले ऑनलाइन 24900 रुपये ट्रांसफर किए। कुछ समय बाद उसने फिर यूनाइटेड नेशनल एंटी टेरेरिस्ट डिपार्टमेंट के नाम से एक फार्म ई-मेल पर भेजा। इसमें क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए 1,89,500 रुपये देने को कहा। इसके बाद पीड़ित से 4.20 लाख रुपये मांगे गए। फिर, अलग-अलग कामों के बहाने उससे रुपए खाते में ट्रांसफॉर्मर कराए जाने लगे। पीड़ित ने कई बार में कुल 8,49,500 रुपये महिला के बताए गए एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद एक युवक ने खुद को ब्रायन का ड्राइवर बताते हुए किसान को फोन किया। उसने कहा कि ब्रायन को एयरपोर्ट के नजदीक चेक पोस्ट पर पकड़कर सामान सीज कर दिया गया है। वह खुद भी हवालात में है। फिर वह पीड़ित से 8.20 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने की बात करने लगा। शक होने पर किसान ने उसके बारे में जानकारी की तो सामने आया कि जिन दो बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, वह इंडियन बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के हैं। जगह के बारे में किसी ने कुछ भी नहीं बताया। उसने प्रार्थना पत्र देकर साइबर ठगी का मामला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में ब्रायन ट्रिशिया, ड्राइवर और पूजा शर्मा नाम की महिला पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गहनता से मामले की जांच कर तथ्य जुटाए जाएंगे। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें