फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खुटार और मैलानी के चार युवकों ने ट्रैक्टर सवार किसान से की थी लूटपाट

विज्ञापन
लूट के गिरफ्तार आरोपी - पुलिस
विज्ञापन
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा, लूट के पांच हजार रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद
विज्ञापन


पूरनपुर। गेहूं घर पहुंचाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से लौट रहे गांव सबलपुर खास के किसान अमित वर्मा से दो बाइकों पर सवार खुटार और मैलानी के चार बदमाशों ने तमंचा के बल पर लूटपाट की थी। पुलिस ने खुटार के गांव सराय नवदिया निवासी दयाराम और गांव धनसिंहपुर के आजाद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों से लूट के पांच हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

घटना छह अप्रैल शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव भायपुर के समीप हुई थी। गांव सबलपुर खास निवासी किसान अमित वर्मा ने नए घर पूरनपुर से ट्रैक्टर-ट्राॅली से गेहूं छोड़ने गांव गए थे। वापस ट्रैक्टर-ट्राॅली से लौटने पर रास्ते में गांव भायपुर के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा के बल पर उसे रोक लिया था। बदमाशों ने उसके पास से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने खुटार के गांव सराय नवदिया के दयाराम और धनसिंहपुर के आजाद को गिरफ्तार कर शनिवार को घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश
कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने अपने साथी मैलानी थाने के सुआबोझ कॉलोनी के विष्णु और खुटार के सराय नवदिया के जीवन के साथ मिलकर अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें