फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धोखाधड़ी कर किसान के बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक मैनेजर और कर्मियों से शिकायत के बाद समस्या का समाधान न होने पर पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


गांव सबलपुर खास निवासी किसान राजू कुमार ने बताया कि उसका नगर की एक बैंक शाखा में खाता है। विगत 23 मार्च को उसने खाते से दो हजार रुपये निकाले। छह अप्रैल को पांच हजार रुपये निकालने के बाद पासबुक में एंट्री कराने पर उसके खाते से 24 मार्च को 50 हजार रुपये निकलने की जानकारी हुई। इसकी सूचना उसने बैंक शाखा प्रबंधक और लिपिक को दी। बैंक कर्मियों ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। राजू ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें