फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार टीमों ने की निगरानी, नहीं मिली घायल बाघ की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बराही रेंज में दिखे घायल बाघ को तलाशने के लिए चार से अधिक टीमें, 10 कैमरों के साथ ही बीहड़ इलाके में हाथियों की मदद भी ली जा रही है, लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी घायल बाघ की कहीं मौजूदगी दिखाई नहीं दी है। इससे विभाग की चिंता बरकरार है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत मामला सामने आया था। 14 अप्रैल को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बराही रेंज के क्षेत्र में घायल बाघ दिखाई दिया था। गर्दन में गहरा घाव दिखने से सैलानियों ने उसकी तस्वीर कैद की थी। दो दिन बाद तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अधिकारियों ने पूर्व से ही मामला संज्ञान में होने की बात कहकर निगरानी का दावा किया था।
अफसरों का कहना था कि बाघ की गर्दन में घाव की बात सामने आने पर निगरानी शुरू कराई गई है। क्षेत्र में 10 कैमरे लगाने के साथ ही टीमों को भी बाघ पर नजर रखने के लिए लगाया गया। जंगल के बीहड़ क्षेत्र में बाघ की लोकेशन तलाशने के लिए हाथियों की मदद भी ली जा रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद जानकारों ने शिकारियों की करतूत की संभावना भी जताई थी, हालांकि अफसरों ने इस बात से इन्कार करते हुए आपसी संघर्ष की ओर इशारा किया था। टीमें लगातार बाघ की तलाश में जुटी हैं, लेकिन लगातार निगरानी के बाद भी बाघ की मौजूदगी ट्रेस नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें