फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर चार लोगों को पीटा, की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसैया जलालपुर में कहासुनी के विवाद पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर चार लोगों को पीटा और तोड़फोड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव सिसैया जलालपुर निवासी पप्पू ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर शाम गांव के कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें,उनके भतीजे गौरव, भतीजी प्रियांशी और आरती को डंडों से पीटा। घर में तोड़फोड़ भी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पप्पू की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के हरीश मुकेश, तस्वीर,भूरे, सेवाराम और दुलारे को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें