फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेले में जूस विक्रेता समेत चार को पीटकर किया घायल, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। इकोत्तरनाथ मंदिर पर मेले में जूस खरीदने पर जब विक्रेता ने पैसे मांगे तो उसे पीटा गया। धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आए उसके माता-पिता और भाई को भी हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान मेले में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जूस विक्रेता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव कैशोपुर निवासी प्रमोद कुमार जूस का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पर लगे मेले में प्रमोद ने जूस का ठेला लगाया। मेले में पहुंचे बंडा थाना क्षेत्र के गांव ननैरपुर निवासी शिवा, सबलपुर निवासी सूरज व करन उसके ठेले पर पहुंचे। उन सभी ने जूस पिया। इसके बाद जाने लगे तो प्रमोद ने उनसे रुपये मांगे। इस पर तीनों गाली गलौज करने लगे। इसके बाद तीनों आरोपियों ने जूस विक्रेता को जमीन पर गिरा लिया और लात-घूंसों से उसको पीटा। उसके सिर पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वह बेहोश हो गया।
इस दौरान मेले में मौजूद प्रमोद के पिता ईश्वर दयाल, मां मालती देवी और भाई सुभाष पहुंचे तो उनको भी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। इस दौरान मेले में अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को तुरंत पूरनपुर सीएचसी लाया गया, जहां चारों को मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रमोद की हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसको बरेली रेफर कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मेले में विवाद हुआ है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें