फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत के रसिया खानपुर में बुखार का कहर, 20 दिन के मासूम समेत चार की मौत, 100 से अधिक ग्रामीण बीमार

Thu, 02 Oct 2025 10:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले के गांव रसिया खानपुर में बुखार से पीड़ित चार ग्रामीणों की मौत हो गई। इनमें 20 दिन का बच्चा भी शामिल हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव से 100 से अधिक लोग बीमार हैं। कई दिन से गांव में बुखार का प्रकोप है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
इज़रातुल्ला और तसर्रुम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जनपद के बीसलपुर कोतवाली के गांव रसिया खानपुर में एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बुखार से चार लोगों की जान जा चुकी है। 100 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। डेंगू की बात भी कही जा रही है। आरोप है कि जानकारी के बाद भी स्वास्थ्य टीम अब तक गांव नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


गांव के नाजिम हुसैन चिश्ती ने बताया कि उनके चाचा इज़रातुल्ला चिश्ती (65 वर्ष) पांच दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गए थे। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसी गांव के शौकत हुसैन ने बताया कि उनकी बहन तसर्रुम (18) चार दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गई थी। उसे भी बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: धर्मस्थल की छत से उतरकर पुलिस से भिड़े थे बवाली... ड्रोन कैमरों से बनाए वीडियो से सामने आई हकीकत
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बरेली के अस्पतालों में भर्ती मरीज 
गांव निवासी जान मोहम्मद का 20 दिन का बेटा भी काल के गाल समा गया। परिजन के मुताबिक उसे भी बुखार था। रामआसरे की पत्नी सुनीता (47 वर्ष) की भी बुखार से मौत हो गई। पूर्व प्रधान ने बताया कि गांव के 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में है। हर घर में मरीज है। कुछ मरीजों का उपचार बीसलपुर और कुछ का बरेली के निजी अस्पतालों में चल रहा है। सीएमओ डॉ आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य टीम गांव भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें