फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। पुलिस ने किशोरी को ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि ग्रामीण की नाबालिग पुत्री को मुख्य आरोपी जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी मुन्ना अपने साथियों की मदद से ले गया था। किशोरी के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 20 जुलाई को किशोरी को खोज लिया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित टाइगर तिराहे से मामले में वांछित मुन्ना, कय्यूम, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद जाबिर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें