फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया। थाना क्षेत्र के गाजना सिधारपुर में विवेचना के दौरान स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
थाना दियोरिया में तैनात एसआई राजेंद्र सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह पूर्व में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के लिए महिला हेड कांस्टेबल कहकशा खान और वादिनी सुहानी के साथ क्षेत्र के ग्राम गाजना सिधारपुर में स्थित घटनास्थल पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान सुहानी का जेठ तजपाल, महेंद्र पाल व पार्वती देवी, वीना देवी, पुष्पा देवी सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने लगे।
समझाने का प्रयास करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंची और आरोपियोंं को समझाने का प्रयास किया।
तेजपाल धारदार हसिया व खुर्पी व महेंद्रपाल, पार्वती, पुष्पा देवी डंडे लेकर पहुंचे। आरोपियों ने एक राय होकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। इससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपियों ने एसआई शंकर लाल की वर्दी भी फाड़ दी। इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तेजपाल, महेंद्र पाल, पार्वती और वीना को गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रगति चौहान ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। मामले में निष्पक्ष विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें